फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ताइक्वांडो प्रमोशन में 65 खिलाड़ियों ने जीती कलर बेल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली के प्रांगण में कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन किया गया। यह टेस्ट यूपी ताइक्वांडो संघ के निर्देश पर जिला ताइक्वांडो संघ के नेतृत्व में संपन्न हुआ। शनिवार को हुई प्रतियोगिता में कुल 90 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें से 65 खिलाड़ियों ने सफलता प्राप्त कर अगली बेल्ट के लिए क्वालीफाई किया। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अंकित ने मुख्य परीक्षक की भूमिका निभाई। उन्होंने खिलाड़ियों की तकनीक, अनुशासन और फिटनेस का मूल्यांकन किया तथा बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की सराहना भी की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के डायरेक्टर डा़ जेआर मिश्र, प्रिंसिपल शीला मिश्रा और वाइस प्रिंसिपल तनवीर फातिमा उपस्थिति रहीं। उनका कहना है कि ऐसे प्रमोशन टेस्ट खिलाड़ियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रतिस्पर्धी भावना को बढ़ावा देते हैं। ऐसे आयोजन जिले में ताइक्वांडो खेल को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। सफल खिलाड़ियों को जल्द ही उनकी नई कलर बेल्ट प्रदान की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें