बलिया मार्ग स्थित रेखहां गांव के समीप शुक्रवार की देर शाम सात बजे तेज रफ्तार कार पर अचानक एक नीलगाय के कूद जाने से एक महिला पद्यमावती (55) पत्नी सुरेंद्र प्रजापति की मौत हो गई। अमहर पट्टी उत्तर गांव से कुछ महिलाएं इनोवा कार पर सवार होकर बलिया गंगा स्नान करने गई हुई थीं। सायं को लौटते समय अचानक उनकी कार पर एक नीलगाय कूद गई, जिससे कार का शीशा टूट गया और अगली सीट पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला पद्यमावती को रसड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।