फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार गिरने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी थाना क्षेत्र के सोनवानी गांव में शुक्रवार की देर शाम ईंट की कच्ची दीवार गिरने बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

सोनवानी गांव निवासी जयंती देवी (63) पत्नी रामेश्वर सिंह शुक्रवार की देर शाम अपने घर के सामने बने टिन शेड में रखे गए कुछ सामान को निकाल रही थी। इसी बीच ईंट की कच्ची दीवार भरभराकर जयंती देवी के ऊपर गिर गई। इसके नीचे वह दब गईं। आसपास के लोगों ने महिला को निकालकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी पर ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर में साइकिल सवार की मौत
गड़वार थाना अंतर्गत चिलकहर निवासी छागुर गोंड (60) पुत्र दासा साइकिल से विद्यालय जा रहे थे। चिलकहर पेट्रोल पंप के पास रसड़ा की तरफ से आ रही बोलेरो ने धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उनको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलकहर पहुंचाया। डाक्टरों ने उनको जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया। बलिया पहुंचते ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें