फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। क्षेत्र के मधुबनी गांव निवासी शारदा देवी (38) पत्नी राधा मोहन पटेल की करंट की चपेट में आने से शुक्रवार को देर रात मौत हो गई। इस घटना से परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन

बैरिया थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव निवासी मोहन पटेल ने अपने छत पर चढ़ने उतरने के लिए आंगन से छत पर दीवार के सहारे लोहे की सीढ़ी लगा रखी थीं। सीढ़ी के बगल से बिजली का तार गुजरा था। बारिश की वजह से सीढ़ी में करंट उतर आया। छत से उतरते समय शारदा देवी (38) पत्नी राधा मोहन पटेल करंट की जद में आ गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
मृतका के चार बच्चे हैं। एक 10 वर्ष का और एक 12 वर्ष का पुत्र है। एक सोलह वर्ष एक 18 वर्ष की पुत्री है। महिला की मृत्यु के बाद परिजनों ने उसकी अंत्येष्टि कर दी। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि पुलिस किसी ने कोई सूचना नहीं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें