फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। रुकुनपुरा गांव में शुक्रवार की रात एक विवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर सीओ एसएन वैश्य और थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह मौका मुआयना कर परिजनों से पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम को भेजवा दिया।
विज्ञापन

रुकुनपुरा निवासी राजधानी चौहान की पत्नी कमलावती शाम को खाना खाने के बाद कमरे में सोने चली गई। सुबह कमरे में छत के हुक से साड़ी के फंदे से उसका शव लटकता मिला। इसे देख परिजनों के होश उड़ गए। शव को नीचे उतार पुलिस को सूचना दे दी। कमलावती की शादी 15 वर्ष पूर्व हुई थी, दोनों से दो बच्चे भी हैं। थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने आत्महत्या का वजह नहीं बता पा रहे हैं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें