सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चकपुरुषोत्तिम के मौजा रामबारी में बृहस्पतिवार की देर रात्रि शौच करने गई महिला की मौत किसी विषैले जंतु के काटने से हो गई।
बताया जाता है कि सिकंदरपुर थाना के ग्राम चकपुरुषोत्तिम के रामबारी निवासी केसरी देवी 54 पत्नी शिवनाथ यादव गुरुवार की देर रात्रि शौच के लिए गांव के बाहर गई थी। इसी दौरान किसी विषैले जंतु ने काट लिया। आनन-फानन में पास बैठी महिलाएं शोर मचाने लगी। जिसको ग्रामीणों की मदद से घर लाया गया। झाड़-फूंक कराने के दौरान ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।