फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकन्दरपुर। बेल्थरा मार्ग पर नवानगर चट्टी के समीप बाइक के धक्के से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया गया। शाहपुर बेल्थरारोड निवासी मुस्कान (15) पुत्री दिनेश राम, शिवम (8) पुत्र दिनेश, आदित्य (10) पुत्र विनोद अपनी रिश्तेदारी में सिकंदरपुर आए हुए थे। रविवार की देर शाम को बाइक से अपने मामा के साथ सिकंदरपुर से अपने घर वापस जा रहे थे। अभी वह नवानगर चट्टी के समीप पहुंचे ही थे कि घना कोहरा होने के कारण अचानक यशवंती देवी (80) पत्नी रमाकांत यादव निवासी नवानगर बाइक के सामने आ गई। इससे सड़क पर गिरकर बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य सिकंदरपुर पहुंचाया। डॉक्टर ने जांच के बाद यशवंती देवी (80) पत्नी रमाकांत यादव निवासी नवानगर को मृत घोषित कर दिया। तीनों घायलों को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं, हॉस्पिटल पर पहुंचे चौकी प्रभारी वंश बहादुर सिंह अपने हमराहियों के साथ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें