फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बाइक में साड़ी फंसने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। गत सोमवार को चलती बाइक के पहिए में फंसी साड़ी के कारण गंभीर रूप से घायल महिला सुमन की मौत सोमवार को ही शाम जिला अस्पताल में हो गई। सुमन पासवान पत्नी मोटक पासवान रेवती आने के लिए सोमवार को अपने गांव मांझा से पैदल चली थी।
विज्ञापन

इसी बीच पड़ोस के ही मुनीब बाइक से गुजर रहे थे। सुमन उस बाइक पर बैठ गई। भैसहा गांव के पास अचानक उक्त महिला की साड़ी चलती बाइक के पहिए में फंस गई। इसके चलते वह बाइक से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। आनन फानन में उसे सीएचसी रेवती पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में उपचार के बीच महिला ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना के बाद परिजनों के बीच चीख पुकार मच गई। मृतका अपने पीछे नाबालिग चार बच्चे छोड़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें