चिलकहर। गड़वार नगरा मार्ग के कुरेजी पेट्रोल पंप के पास बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी नेहा ओझा (42) अपने पुत्रों के साथ बाइक से गड़वार की तरफ जा रही थी। कुरेजी पेट्रोल पंप के समीप बाइक अनियंत्रित होने से महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पाकर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।