फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: फंदे पर लटककर युवक ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। थाना क्षेत्र के देवकी छपरा निवासी मंगल वर्मा के 19 वर्षीय पुत्र रोशन वर्मा ने सोमवार की रात कमरे में पंखे से सहारे फंदे पर लटककर आत्महत्या कर लिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देवकी छपरा निवासी रोशन वर्मा सैनिक स्कूल से 12वीं का छात्र था। फिलहाल वह कोटा में आईआईटी की तैयारी कर रहा था। कुछ दिन पहले उसके सिर में तेज दर्द होने के कारण परिजन उसे बीएचयू अस्पताल ले गए थे। चिकित्सकों ने किसी नस के दबने की आशंका जताते हुए एमआईआर कराने का सलाह दी थी। सोमवार की रात रोशन घर के बरामदे में अपने परिजनों के साथ सोया था। देर रात वह उठकर कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर पंखे पर गमछे का फंदा डालकर लटक गया, इससे उसकी मौत हो गई। भोर में जब परिजनों का नींद खुदी तो कमरे के भीतर का नाजारा देखकर दहाड़े मारकर रोने लगे। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें