सहतवार। कस्बा क्षेत्र में सोमवार सुबह पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग से 100 मीटर पश्चिम रेलवे ट्रैक के नीचे झाड़ी में 65 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से लोगों में सनसनी फ़ैल गई।
सहतवार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। सोमवार की सुबह सहतवार पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग की तरफ लोग टहल रहे थे। तभी किसी ने देखा कि रेलवे ट्रैक के नीचे झाड़ी में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। महिला का शव क्षत विक्षत था। महिला पीले और लाल रंग की छींटदार साड़ी पहनी थी। शव की शिनाख्त की कोशिश की गई, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि ट्रेन से कटकर महिला की मौत हुई है।