विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित संयुक्त किसान मोर्चा के धरना को संबोधित करते
- फोटो : BALLIA
बलिया। सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा एवं शहीद किसान मोर्चा ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर लखीमपुर खीरी हत्याकांड में गिरफ्तार किसानों की रिहाई के लिए आवाज बुलंद की। संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले धरना-प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
किसानों ने गिरफ्तार किसानों की रिहाई के साथ ही अजय मिश्र टेनी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने, मारे गए किसानों के परिवारों को 45 लाख रुपये, हर परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी देने, बाढ़ से विस्थापित मझौवां में बंधे पर जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए आवास देने की मांग की। सत्य नारायण ने कहा कि जब तक हमारे किसान साथियों को बरी नहीं किया जाता, किसान साथी पीछे नहीं हटेंगे। मौके पर सत्यप्रकाश सिंह, संतोष सिंह, शिवजी, राघवेंद्र, सुरजीत, विजय यादव, मनोज, रमेश सिंह, जनार्दन सिंह, महेंद्र, हंसनाथ यादव, फुलेन, श्रीराम शर्मा आदि मौजूद थे।