बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के टंगुनिया ग्राम में रविवार की रात करंट लगने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। आनन-फानन में परिजनों ने झुलसी महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
बताया जाता है कि टंगुनिया ग्राम निवासी लखी देवी (40) बिजली के प्लग में मोबाइल चार्जर लगा रही थी। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गई। यह देख परिजनों ने शोर मचाया। मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। संवाद