फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में महिला की मारपीट कर हत्या

विज्ञापन
खेजुरी क्षेत्र के बनकटा कला गांव में हुए विवाद में महिला की मौत की सूचना पर पहुंचे सिकंदरपुर एसडी - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
खेजुरी। खेजुरी थाना क्षेत्र के बनकटा कला गांव में सोमवार की सुबह भूमि विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। माटपीट में एक पक्ष की महिला की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने पुलिस को शव देने से इंकार कर दिया और सिंकदरपुर मार्ग को जाम करने की चेतावनी दी। इस पर एसडीएम और सीओ सिकंदरपुर मौके पर पहुंच गए। कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। तनाव देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

उमेश यादव और भोला यादव के बीच भूमि को लेकर विवाद है। इस मामले में एसडीएम का फैसला उमेश यादव के पक्ष में आया है। इसके बाद उमेश यादव का पक्ष सोमवार की सुबह बिना पुलिस प्रशासन के भूमि पर नींव की खुदाई के लिए पहुंच गया। इसका भोला यादव की मां भगवती देवी (70) पत्नी रामनाथ ने विरोध किया। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच में कहासुनी के बाद लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से मारपीट हो गई। चोट लगने से भगवती देवी पत्नी रामनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन पीडि़त पक्ष के लोग काफी उग्र उग्र हो गए। उनका कहना था कि आरोपियों का मित्र एक राजस्वकर्मी है। उसकी मिलीभगत से गलत आदेश कराया गया है। सभी पर कार्रवाई हो अन्यथा शव नहीं देंगे। पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की तो पीडि़त पक्ष ने बलिया-सिकंदरपुर मार्ग जाम करने की चेतावनी दे दी। इसकी सूचना पर एसडीएम सिकंदरपुर अखिलेश कुमार यादव और सीओ भूषण वर्मा मौके पर पहुंचे। पीडि़त पक्ष को समझाया और प्रकरण की त्वरित जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तनाव के देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बहु की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें