बैरिया। बारिश कम होने के कारण जनपद में सूखे की स्थिति बनी हुई है। बैरिया तहसील में उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्र की अध्यक्षता में गठित तहसील स्तरीय टीम क्षेत्र का भ्रमण कर फसलों के नुकसान का जायजा ले रही है।
रिपोर्ट 14 सितंबर तक शासन को भेजी जाएगी। लेखपाल मक्का, धान और खरीफ की अन्य फसलों के नुकसान का जायजा लेने के लिए बैरिया, सोनबरसा, दलन छपरा, रघुनाथपुर, इब्राहिमाबाद ऊपरवार सहित दर्जनों गांव में पहुंचे। उपजिलाधिकारी ने बताया कि सर्वे का कार्य चल रहा है। कार्य पूरा होते ही रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी। संवाद