फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: महिला ने जनता दरबार में सीएम से लगाई गुहार, पति समेत पांच पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पकड़ी गांव निवासी साबरा ने पति और ससुराल वालों पर बच्चों सहित घर से निकालने का आरोप लगाया। दर-दर की ठोकरे खाने के बाद जब न्याय नहीं मिला तो मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ के दरबार गोरखपुर पहुंची। सीएम से न्याय की गुहार लगाई। एसपी एस आनंद के निर्देश पर पकड़ी थाने में पति नसरुद्दीन, ससुर शब्बीर, सास रोशनी, जेठानी गुड़िया, देवर शमशाद पर दहेज उत्पीड़न व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई।
विज्ञापन

साबिरा ने आरोप लगाया कि अक्टूबर 2015 को पुर पकड़ी निवासी नसरूद्दीन से शादी हुई। पति नसरुद्दीन व ससुर शब्बीर, देवर शमसाद जेठानी गुड़िया, सास रोशनी सभी लोग मायके से कम सामान लाने का ताना मारने लगे तथा दहेज में दो लाख की मांग करने लगे। इस बीच पति से दो बच्चा होने के बाद भी ससुरालवालों के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया।
साबिरा ने आरोप लगाया कि 24 अगस्त 2021 की रात पति को किसी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो शोरा मचाने लगी। सभी लोग उल्टे मेरी ही पिटाई कर धमकी दी कि यदि कहीं कहोगी तो जान से मार डालेंगे। दो दिन बाद दो नाबालिग बेटे व मुझे घर से जबरदस्ती निकाल दिया। पति भरण पोषण भी नहीं देता, किसी तरह मायके में जीवन व्यतीत कर रही हूं। एक बेटा गूंगा है।
विज्ञापन

पंचायत होने के बावजूद ससुराल वाले रखने को तैयार नहीं है। साबिरा ने सीएम से न्याय की मांग की है। थाना प्रभारी शत्रुघ्न कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर संबंधित सभी लोगों पर मुकदमा दर्जकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें