फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: श्रद्धालुओं ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर के शीश महल गोला रोड स्थित कैलाश धाम मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए सोमवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने गंगाजल, फल-फूल, बेलपत्र, भांग, धतूरा, धूप, दीप, अगरबत्ती, शहद आदि लेकर जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

देर रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। मंदिर के भगवान दास ने बताया कि सावन मास में देवाधिदेव महादेव की पारंपरिक तरीके से पूजन-अर्चन करने से भक्तजनों का मनोरथ पूरा होता है। इस दौरान शंभू सिंह, अरुण कुमार सिंंह बबलू, प्रवीण कुमार सिंह, पारस ठाकुर, राजेन्द्र पांडेय, मनोज, नंदलाल, संतोष कुमार शुक्ल श्रद्धालुओं के सहयोग में तत्परता से लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें