बलिया। अग्रवाल धर्मशाला में रविवार को जायसवाल समाज के कुल देवता सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। पुजारी बालेश्वर ने मंत्रोचार के साथ पूजा संपन्न कराई। इस दौरान समाज के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सामान्य ज्ञान, चित्र कला प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता के साथ ही कई प्रकार के आयोजन में समाज के बच्चों ने सहभागिता की। इस दौरान स्वजातिय बंधुओ ने कहा कि हर साल की भांति इस वर्ष भी कुल देवता की जयंती मनायी जा रही है। जयंती बलिया में ही नहीं बल्कि पूरे देश में धूमधाम से मनाई जाती है। इस अवसर पर राजकुमार जायसवाल, जयप्रकाश जायसवाल, ई. अशोक कुमार जायसवाल, अरविंद, मनोरंजन जायसवाल, राजेश, संतोष, विपिन, विजय, आवेश, रोशन जायसवाल आदि मौजूद रहे। संवाद