फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: प्रियंका गांधी की लंबी उम्र की कामना की

विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर केक काटते जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक
विज्ञापन
बलिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन सोमवार को कांग्रेस कार्यालय परिसर में मनाया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनकी दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि प्रियंका गांधी के कंधे पर कांग्रेस का पूरा भविष्य टिका हुआ है। हम कांग्रेस जन उनकी ओर विश्वास भरी नजरों से देख रहे हैं। प्रियंका गांधी के संसद में दिए गए भाषण से पूरा सत्ता पक्ष असहज महसूस कर रहा है। कहा कि आगामी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में हम सरकार बनाने जा रहे हैं। इस मौके दिग्विजय सिंह, सच्चिदानंद तिवारी, राजेन्द्र चौधरी, सत्य प्रकाश मुन्ना उपाध्याय, संतोष चौबे रहे।
विज्ञापन

फेफना विधानसभा क्षेत्र के गडवार में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर जैनेंद्र पांडेय मिंटू ने कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के हाथों को मजबूत करना है। वो समाज के दबे, कुचले और वंचित लोगों की आवाज को उठाती हैं। इस मौके पर हीराराम, सरल पाठक, अतिकुर्रहमान, सुधीर कुमार पाठक आदि रहे।

मिठाइयां बांटकर शुभकामना दी



बेल्थरारोड। कांग्रेस कैंप कार्यालय पर सोमवार को कांग्रेस महासचिव सांसद प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर प्रियंका को शुभकामनाएं दीं तथा मिठाइयां बांटी। तनवीर अहमद ने कहा कि प्रियंका गांधी ने देश हित को सर्वोपरि रखा। उनकी नेतृत्व क्षमता बेमिसाल है। ब्लॉक अध्यक्ष आनंद कुमार पांडेय ने प्रियंका को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। लालू राम मिर्धा ने कहा कि देश की राजनीति में प्रियंका गांधी का ऊंचा नाम है। साथ ही प्रियंका में श्रीमती इंदिरा गांधी की छवि झलकती है। अहमद कमाल लड्डन ने कहा कि प्रियंका गांधी देश का नेतृत्व करने की क्षमता रखती हैं। फैयाज अहमद, जान मोहम्मद, शिवनारायण निषाद, कोकिल राम समेत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें