फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस अगस्त को संसद भवन का करेंगे घेराव: चेतनारायण

विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का धरना जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय मांग पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा। धरना सभा के दौरान उपस्थित शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली एवं चिकित्सकीय सुविधाओं की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। धरना सभा को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष / पूर्व शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह ने कहा कि यह आंदोलन की कड़ी रुकने वाली नहीं है। आगामी दस अगस्त को दिल्ली के रामलीला मैदान पर एकत्रित होकर संसद भवन का घेराव किया जाएगा। धरने को डॉ.बालचंद, सुरेश चंद सिंह, राजेंद्र सिंह, केडी मिश्र, छितेश्वर नाथ मिश्र, अनुज सिंह, योगेंद्र सिंह, शिखा त्रिपाठी, आनंद मोहन सिंह, प्रेम प्रकाश राय, महेश कुमार राजवानी, अश्वनी कुमार तिवारी, रमाशंकर सिंह, सुदर्शन आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें