फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जलभराव से मिलेगी निजात, दो करोड़ से वार्ड सात में बनेगा नाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर में जलभराव से निजात और जल निकासी की सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए नगर विकास विभाग ने सीवरेज एवं जल निकासी योजना के अंतर्गत दो करोड़ की परियोजना को स्वीकृति दी है। इससे शहर के वार्ड सात में आरसीसी नाले का निर्माण किया जाएगा। पहली किस्त में निर्माण शुरू करने के लिए एक करोड़ रुपये भी जारी कर दिए गए हैं। नगरपालिका की ओर से टेंडर आदि की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शहर में जल निकासी एक गंभीर समस्या है। आवास विकास काॅलोनी, विवेकानंद काॅलोनी, श्रीराम विहार, कल्पना काॅलोनी, रामदहिन पुरम आदि में जल निकासी की समस्या काफी गंभीर है। नगर पालिका की ओर से शहरवासियों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नालों का निर्माण कराया जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड सात में पांच स्थानों पर नालों के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था। इसे शासन ने स्वीकृति दे दी है। अब पालिका की ओर से निर्माण की कवायद शुरू कर गई गई है। अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


इन स्थानों पर होगा निर्माण
स्थान-लागत
डीएस पाण्डेय के घर से अनुपम तिवारी के घर तक-39.93 लाख
डॉ. अजीत सिंह की क्लिनिक से एचएन शर्मा के घर तक-39.91 लाख
एचएन शर्मा के घर से पौहारी बाबा के मंदिर तक-39.90 लाख
बलिया-बांसडीह मुख्य मार्ग से डीएस पाण्डेय के घर तक-39.88 लाख
आवास विकास कालोनी में शिवम दुबे के मकान से अजीत सिंह के मकान तक-39.08 लाख
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें