फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्साह से मनेेगा गणतंत्र दिवस

Fri, 26 Jan 2018 12:21 AM IST
ballia
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस समारोह के लिए शुक्रवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में रंंगोली बनाती एनसीसी कैडेट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जनपद में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस पर्व समारोह पूरे उत्साह, उल्लास और उमंग के वातावरण में मनाया जाएगा। गुरुवार को पूर्व संध्या पर कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह सात बजे पूरे जनपद में स्वच्छता एवं पर्यावरण से संबंधित स्लोगन, बैनर व पोस्टर के साथ प्रभात फेरी निकाली जाएगी। साढ़े आठ बजे सरकारी भवनों पर झंडोत्तोलन किया जाएगा। जनपद में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वन, पर्यावरण और परती भूमि विकास राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी मार्चपास्ट की सलामी लेंगे। बापू भवन पर आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों, उनके परिजनों और अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


झंडा अभिवादन के पश्चात संविधान में उल्लिखित संकल्प का स्मरण तथा राष्ट्रगान गया जाएगा। सुबह साढ़े नौ बजे पुलिस परेड मैदान में पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार की देखरेख में परेड की सलामी राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी लेंगे। इस दौरान आयोजित कार्यक्रमों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता व साम्प्रदायिक सौहार्द की भावना पर जोर दिया जायेगा। पूर्वाह्न 11:30 बजे जिला चिकित्सालय में रोगियों को फल एवं दूध का जिलाधिकारी करेंगे। दोहपर में जिला कारागार में बंदियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। दोपहर में ही स्टेडियम में फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके अलावा होमगार्ड एनसीसी, पीआरडी जवान स्वच्छता एवं पर्यावरण रूट मार्च निकाला जाएगा।  अपराहन चार बजे सार्वजनिक सभा टाउन हाल में होगी, जिसमें मुख्य अतिथि जिलाधिकारी व विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक बलिया होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें