फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मानित होंगे वरिष्ठ कार्यकर्ता

Sun, 03 Jan 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्र के शिवानंद औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र पर रविवार को भाजपा फेफना क्षेत्र के  कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ। इस दौरान हजारों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भगवा फहराकर सम्मेलन में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अवलेश सिंह ने कहा कि 2017 मिशन सामने है। कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होना आवश्यक है। तभी हम इस मिशन को फतह कर पाएंगे।

 भाजपा में बहुत पहले से कार्य कर रहे, ऐसे कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाकर उनका सम्मान किया जाएगा। जिससे उनमें उत्साह एवं ऊर्जा का संचार होगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं से उन्होंने पुराने एवं वर्तमान सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं के नाम मांगे। इन कार्यकर्ताओं को पार्टी की अगली बैठक में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


 इस अवसर पर अन्य कई वक्ताओं ने वर्तमान में फेफना विस के कार्यकर्ताओं के उपेक्षित होने का मामला भी उठाया और कहा कि 24 दिसंबर को हुए मंडल अध्यक्ष और कार्यकारिणी में घोर धांधली की गई है।

बिना मतदाता सूची के और बिना चुनाव हुए कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया। इससे भी कई कार्यकर्ता आहत हो गए हैं। इस अवसर पर श्री नारायण मिश्र, देवानंद सिंह, मन्नू सिंह, नंदजी सिंह, ओमप्रकाश वर्मा, धीरेंद्र तिवारी, सुमंत सिंह, अंजनी सिंह, रिंकू सिंह, गोपाल राय, राज कुमार यादव, दीपक सिंह, सच्चिदानंद सिंह, बृजेश राय, अंजनी राय, अरविंद तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें