फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जेल भेजा गया पत्नी का हत्यारोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के हजौली गांव में ससुराल में पत्नी की चाकू से गला रेत कर हत्या करने और बाद में कुएं में कूदने के आरोपी को विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या सहित विभिन्न मामलों में मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गड़वार थाना क्षेत्र के हजौरी निवासी पूजा गुप्ता (25) की शादी धनेश गुप्ता पुत्र कन्हैया गुप्ता निवासी बनकटा मोहल्ला शहर कोतवाली में दो वर्ष पहले हुई थी। दो माह की एक पुत्री भी है। 27 अप्रैल को आरोपी पति ससुराल आया था। उसी दिन से यहीं रह रहा था। इसी बीच सास, ससुर उसकी पुत्री को पोलियो ड्राॅप पिलाने के लिए लेकर चले गए। इसी बीच आरोपी ने चाकू से गला रेत कर पूजा की हत्या कर दी और वहां से भाग गया। तीन किलोमीटर दूर स्थित कुएं में जाकर कूद गया। पुलिस ने बुधवार को ही कुएं से निकालकर हिरासत में ले लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें