फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीब फरियाद: 'पति के कपड़ों से आती है दुर्गंध, नहीं रहना साथ', बलिया में महिला की शिकायत सुन सभी रह गए हैरान

Sat, 10 Sep 2022 06:54 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया के बैरिया थाना परिसर में महिला ने गुहार लगाई की वह अब पति के साथ नहीं रह सकती। कारण पूछा गया तो महिला ने बताया कि  पति के कपड़ों से दुर्गंध आती है। इसी के चलते वह अलग होना चाहती है। इसे सुनकर सभी हैरान रह गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बलिया में शनिवार को समाधान दिवस पर एसडीएम के सामने अजीबो-गरीब मामला पहुंचा। महिला ने ऐसी गुहार लगाई जिसे सुनकर अधिकारी समेत वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। महिला ने कहा कि पति के कपड़ों से दुर्गंध आती है इसलिए वो उसके साथ नहीं रह सकती। दोनों की शादी को 20 साल हो चुके हैं।

विज्ञापन


महिला ने कहा कि मैं अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती। इनका कपड़ा गंदा रहता है और दुर्गंध आती है। मुझे इनसे छुटकारा दिलवा दीजिए। इस तरह की अजीबोगरीब फरियाद सामने आने पर एसडीएम भी सोच में पड़ गए। एसडीएम ने पति को बुलवाया और पूछा, क्यों भाई...क्यों गंदे रहते हो।

पति को अधिकारियों ने दी हिदायत
पति बोला कि खेत में काम करता हूं। मवेशी भी रखा हूं। काम करना पड़ता है। इसके चलते वह न चाहकर भी गंदा हो जाता है। काफी समझाने-बुझाने के बाद एसडीएम ने पत्नी को पति के साथ रहने को राजी किया। पति को हिदायत दी कि जब घर जाओ तब साफ-सुथरा हो कर जाओ।

विज्ञापन

बहन के पति के साथ दिल्ली रहती है महिला

मामला बैरिया नगर पंचायत के एक गांव का है। महिला 20 वर्ष तक अपने पति के साथ रहने के बाद अपनी बहन के पति के साथ दिल्ली चली गई थी।
विज्ञापन

पति पर गंदा रहने का आरोप लगाते हुए साथ रहने से मना कर दिया था। किसी तरह पंचायत करा कर महिला को वापस बुलाया गया। महिला चार बच्चों की मां है। 
पढ़ें: बलिया में मासूम से हैवानियत: कक्षा दो की छात्रा से गांव के युवक ने किया दुष्कर्म, तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें