फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में मासूम से हैवानियत: कक्षा दो की छात्रा से गांव के युवक ने किया दुष्कर्म, तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 10 Sep 2022 04:31 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
पाली में मासूम से दुष्कर्म - फोटो : Social Media
विज्ञापन
बलिया के एक गांव में सात वर्षीय बालिका के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की शाम एक बालिका दुकान पर कुछ सामान लेने जा रही थी। गांव का ही एक युवक अपनी बाइक पर बैठाकर दुकान पर ले गया।
विज्ञापन


लौटते समय बालिका को सुनसान स्थान पर ले गया और दुष्कर्म किया। घर से कुछ दूर अंधेरे में उसे बाइक से उतार कर भाग गया। बालिका ने परिजनों को जानकारी दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। क्षेत्राधिकारी रसड़ा शिव नारायण वैस ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बेहोशी की हालत में छोड़कर भागे 

दुष्कर्म की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार
गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव में एक सितंबर को घर में घुसकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म की कोशिश मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।  थाना क्षेत्र के गांव में एक सितंबर को घर में घुसकर नाबालिग के साथ युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

मामले में उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने पाक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। इंस्पेक्टर बिंदेश्वरी पांडेय ने शुक्रवार को मनु गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें