फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia: अनिल राजभर ने OP Rajbhar को क्यों कहा कंफ्यूज नेता? राजभर बिरादरी को छलने का आरोप भी लगाया

Sat, 20 May 2023 02:46 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया

सार

लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान मंत्री ने कहा कि महाराजा सुहेलदेवे के नाम पर राजभर बिरादरी को छलने का काम किया गया हैं। लेकिन लोग अब हकीकत जान चुके हैं और आने वाले समय में इसका प्रमाण भी देंगे।
विज्ञापन
अनिल राजभर ने OP Rajbhar को क्यों कहा कंफ्यूज नेता? - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के श्रम व सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर कहा कि ओमप्रकाश राजभर कंफ्यूज नेता है, वो पूरी तरह से अनिर्णय के शिकार है। वो यह तय नहीं कर पा रहा हूं कि उन्हें कहां जाना है और क्या करना है, राजनीति में किस रास्ते पर चलना चाहिए। इतना ही नहीं उन्हें अपनी जुबान से महाराजा सुहेलदेव का नाम नहीं लेना चाहिए। मंत्री यही नहीं रुके और कहा कि वो विदेशी आक्रांताओं की मजार पर असदुद्दीन ओवैसी के साथ जाकर चादर चढ़ाते है, लेकिन महाराजा सुहेलदेव की समाधि पर जाना जरुरी नहीं समझते।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- सुसाइड का Live Video: सोशल मीडिया पर लाइव आकर युवती ने खाया जहर, बोली- 'पेट में बच्चा है..मेरी मौत..'
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान मंत्री ने कहा कि महाराजा सुहेलदेवे के नाम पर राजभर बिरादरी को छलने का काम किया गया हैं। लेकिन लोग अब हकीकत जान चुके हैं और आने वाले समय में इसका प्रमाण भी देंगे। उन्होंने कहा कि जिन विदेशी आक्रांताओं के खिलाफ महाराजा सुहेलदेव ने संघर्ष किया उनकी मजार पर चादरपोशी करना ओमप्रकाश के दोहरे चरित्र को दर्शाता है। कहा कि भाजपा में ही राजभर बिरादरी का हित और सम्मान सुरक्षित है। इसका प्रमाण है कि प्रधानमंत्री ने महाराजा सुहेलदेव के नाम गाजीपुर से दिल्ली के ट्रेन चलाई। जबकि प्रदेश सरकार बहराइच में स्मारक बनवा रही है। कहा कि राजभर समाज ने प्रायश्चित करने का मूड़ बना लिया है और बलिया से आगाज होगा। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें