फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नहाते समय सरयू नदी में डूबे दो चचेरे भाई, दूसरे दिन बरामद हुए शव, मचा कोहराम

Sat, 20 May 2023 11:35 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया

सार

उभांव थाना क्षेत्र के राजपुर पलिया खास गांव निवासी धीरज (20) पुत्र मोहन प्रसाद अपने बुआ के लड़के मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटघरा निवासी मोहित (19) के साथ सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के डूहा बिहरा गांव स्थित रिश्तेदारी में आया था। शुक्रवार की शाम को दोनों गांव के बगल में स्थित सरयू नदी में नहाने के लिए गए। नहाते समय डूब गए।
विज्ञापन
नहाते समय सरयू नदी में डूबे दो चचरे भाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया में थाना क्षेत्र के डूहा बिहरा गांव स्थित सरयू नदी में शुक्रवार की शाम रिश्तेदारी में आए दो युवक नहाते समय नदी में डूब गए। रिश्तेदारों व परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन दोनों के शव बरामद नहीं हो पाए। शनिवार की सुबह गांव के लोगों के प्रयास से दोनों युवक के शव बरामद कर लिए गए। घटना की जानकारी सिकंदरपुर पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष सिकंदरपुर दिनेश पाठक ने शव को कब्जे में ले लिया और अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Mau: घर के बाहर बैठे दो बच्चों समेत चार लोगों को कार ने रौंदा, वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर, सभी की हालत गंभीर
विज्ञापन

उभांव थाना क्षेत्र के राजपुर पलिया खास गांव निवासी धीरज (20) पुत्र मोहन प्रसाद अपने बुआ के लड़के मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटघरा निवासी मोहित (19) के साथ सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के डूहा बिहरा गांव स्थित रिश्तेदारी में आया था। शुक्रवार की शाम को दोनों गांव के बगल में स्थित सरयू नदी में नहाने के लिए गए। नहाते समय डूब गए। जैसे ही सूचना रिश्तेदारों को मिली पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजन भी देर शाम पहुंच गए, लेकिन शव का पता नहीं चला। शनिवार की सुबह ग्रामीणों द्वारा जब खोजबीन शुरू की गई तो दोनों के शव नदी में मिल गए। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें