फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसने व्यापारियों से वसूला जुर्माना, वो करें वापस: नारद

विज्ञापन
पूर्व मंत्री नारद राय। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री नारद राय ने नगर पालिका प्रशासन की ओर से पिछले दिनों शहर के व्यापारियों पर की गई कार्रवाई की निंदा की है। व्यापारियों से लाकडाउन के बहाने जुर्माना वसूलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुए कार्य और प्रदेश के राज्यमंत्री का यह कहना की व्यापारियों का गलत चालान का पैसा वह खुद लौटाएंगे, यह व्यापारियों के सम्मान के साथ मजाक है। कहा कि जिसने व्यापारियों से जुर्माना वसूला उसे वापस करना होगा। अन्यथा की स्थिति में समाजवादी पार्टी व्यापारियों के हितों की सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरने से गुरेज नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें