फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: डीएम ने कसे पेच तो शुरू हुई गेहूं की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह बाद जब जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के तेवर तल्ख हुए तो क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की बोहनी हुई। सुबह से ही संबंधित अधिकारी खरीद कराने के लिए केंद्र प्रभारियों पर दबाव बनाए हुए थे। इसका परिणाम यह रहा कि केंद्र प्रभारी ने किसानों को फोन कर बुलाया व खरीद शुरू की। नगरा स्थित क्रय केंद्र पर खैरानिस्फी के किसान कालिका गिरी से 30 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। इसी क्रम में पीसीएफ द्वारा संचालित साधन सहकारी समिति खारी पर एक किसान से 15 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। खाद्य विभाग के केंद्र प्रभारी , विपणन निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया कि किसानों से सम्पर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें