फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आज से सक्रिय होंगे गेहूं क्रय केंद्र, 69 स्थलों पर होगी खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में गेहूं खरीद 17 मार्च से शुरू हो जाएगी। इसके लिए 69 क्रय केंद्र निर्धारित किए गए है। पिछले वर्ष 72 क्रय केंद्र बनाए गए थे। किसानों से गेहूं की खरीद 15 जून तक चलेगी। सरकार ने इस बार समर्थन मूल्य पिछली बार से 150 रुपये प्रति कुंतल बढ़ाया है। पिछले वर्ष समर्थन मूल्य 2275 था, जो अब 2425 रुपये प्रति कुंतल किया गया है।
विज्ञापन

सरकार ने खरीद के 48 घंटे के भीतर भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। क्रय केंद्रों पर आने वाले किसानों के लिए भी समुचित व्यवस्था कर ली गई है। मोबाइल केंद्र के माध्यम से किसानों के गांवों में जाकर भी खरीद होगी। इसकी भी तैयारी प्रशासन स्तर से की गई है। शासन की तरफ से अभी लक्ष्य का निर्धारण नहीं हुआ है। पिछले वर्ष 95 हजार टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया था। प्रशासन के काफी प्रयास के बाद 6.24 प्रतिशत ही खरीद हो सकी थी।
इस बार जिले में मार्केटिंग के 36, पीसीएफ 25, मंडी समिति दो, एफसीआई चार व एनसीसीएफ के दो क्रय केंद्र खोले जाएंगे। जिला विपणन अधिकारी उबददुल्लाह ने कहा कि 17 मार्च से गेहूं क्रय केंद्र संचालन की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। अभी किसानों की उपज खेतों में है। इसके बाद भी केंद्र प्रभारी किसानों के पंजीयन में सहयोग करेंगे। अभी तक 10 हजार से अधिक किसानों ने उपज बेचने के लिए पंजीयन कराया है। क्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। मोबाइल केंद्र भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें