फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह कैसा अभियान, गिट्टी-मिट्टी से पाट दिए गए सड़कों के गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर 20 सितंबर से 8 अक्तूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के अभियान के तहत जिले में महज कोरम पूरा किया गया है। सड़क के गड्ढे गिट्टी और मिट्टी डालकर पाट दिए गए हैं। वाहनों के दबाव से कुछ ही दिनों में गड्ढे में भरी गई गिट्टियां उधड़ जाएंगी और स्थिति यथावत हो जाएगी। जबकि सभी नगर पालिकाओं व नगर पंचायत क्षेत्रों की 42.55 किलोमीटर लंबी 91 सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की रिपोर्ट सरकार को भेज गई है। अभी कुछ दिनों पूर्व तक ईओ बलिया शासन से धन न मिलने की बात कर रहे थे और अब कागजों में सड़कों को गड्ढामुक्त दिखा दिया गया है।
विज्ञापन

शासन की ओर से राजमार्ग व ग्रामीण इलाके की सड़कों को 15 सितंबर से अभियान चलाकर गड्ढामुक्त करने का निर्देश दिया था। इसमें शहरी क्षेत्र की सड़कों के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के राजमार्ग ग्रामीण सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाना था। हालांकि इस बीच लगातार बारिश के कारण अधिकांश ग्रामीण इलाकों में अभी सड़कों को गड्ढामुक्त नहीं किया जा सका है लेकिन नगरीय क्षेत्रों की सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया गया है। जिले में दो नगर पालिका व 10 नगर पंचायतों में कुल 42.55 किमी लंबी 91 सड़कों को गड्ढा मुक्त के लिए चिह्नित किए गए थे। सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों के ईओ ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी थी जो शासन को भी भेजा दी गई है। जबकि स्थिति यह है कि नगर में ही कई सड़कों के गड्ढों में कहीं गिट्टी तो कहीं गिट्टी भरकर कोरम किया गया है। नगर के टीडी कॉलेज चौराहा से डीएम आवास होते हुए कुंवर सिंह चौराहा तक की सड़क पर जगह-जगह गड्ढों को केवल गिट्टी व छाई से भरा गया है जो वाहनों की आवाजाही से बिखरने लगा है।
जिन सड़कों को गड्ढामुक्त बताया गया है उनमें बलिया नगर पालिका की 12 सड़कें ( 7.40 किमी), रसड़ा नगर पालिका की दस (2.50 किमी), नगर पंचायत बेल्थरारोड की (16 किमी) 5.80, नपं रेवती की तीन (0.32 किमी), नपं बांसडीह की पांच (2.50 किमी), नपं सिकंदरपुर की तीन सड़कें (0.335 किमी लंबी), नपं सहतवार की 11 सड़कें (10.00 किमी), नपं मनियर की तीन ( 0.60 किमी), नपं चितबड़ागांव की पांच ( 5.20 किमी), नपं बैरिया की आठ (0.45 किमी), नपं रतसड़ कला की आठ (7.00 किमी) और नगर पंचायत नगरा की सात सड़कें ( 0.35 किमी) हैं।
विज्ञापन

-
नगर की सड़कें गड्ढा मुक्त की गई हैैं। सड़कों को पिच नहीं करनी थी। बारिश के चलते कुछ काम प्रभावित हुआ। कहीं कार्य अधूरा रह गया होगा तो उसे पूरा कराया जाएगा।- विवेक श्रीवास्तव, सीआरओ व नोडल अधिकारी नगरीय क्षेत्र, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें