पीएम नरेंद्र मोदी को नोटबंदी के लिए बधाई देने साइकल से जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना करते भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर सेना द्वारा गत दिनों पाक समर्थित आतंकियों के विरुद्ध किए गए सर्जिकल स्ट्राइक और नोटबंदी के निर्णय के समर्थन में भाजपा कार्यालय से साइकल यात्रा शुरू की। साइकल यात्रा भाजपा के दो कार्यकर्ता नवानगर ब्लॉक के हुसैनपुर निवासी भरत सिंह और रामनारायण साहू द्वारा निकाला गई है, जो दिल्ली तक जाएगी।
यात्रा को हरी झंडी भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि यह यात्रा सिकंदरपुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, अध्योध्या, फैजाबाद, बाराबंकी, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद और गाजियाबाद होते हुए दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर पहुंचेंगे।
यहां प्रधानमंत्री से मिलकर उनके कार्यों के लिए बधाई और धन्यवाद ज्ञापित कर हौसला अफजाई करेंगे। बताया कि साइकल यात्री प्रत्येक जिले में रात्रि विश्राम करेंगे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, दिनेश्वर सिंह, जिला महामंत्री जयप्रकाश साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष व्रजनारायण राय, वरिष्ठ नेता मिलन राम, मृत्युंजय तिवारी, जितेंद्र सर्राफ, अभिषेक गुप्ता, मीडिया प्रभारी राकेश आदि रहे।