फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूल माला से लादकर किया स्वागत

विज्ञापन
भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व सांसद नीरज शेखर के प्रथम आगमन पर स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता । - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
रसड़ा। भाजपा में शामिल होने के बाद जनपद में प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवम उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद कर जोरदार स्वागत किया। नदौली पकवाईनार परसिया हिताकापुरा प्यारेलाल चौराहा एवम कोटवारी मोड़ संवरा देवस्थली चिलकहर आदि जगहों पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद नीरज शेखर को रोककर माल्यार्पण कर गगनभेदी नारो के बीच कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया। नीरज शेखर ने देवस्थली विद्यापीठ में जाकर अपने पिता एवम पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर नमन किया। नीरज शेखर ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुआ हूं। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो देश को सुरक्षित रख सकती है। इस मौके पर सर्वेश तिवारी, वेद प्रकाश सिंह रिन्कू, ठाकुर मंगल सिंह, अविनाश सोनी, अंकित सिंह, टुनटुन सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, सुशील सिंह, राघवेन्द्र सोनी, आनन्द विक्रम सिंह, मानवेन्द्र विक्रम सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें