फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुल्क वृद्धि वापस लिये जाने का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की बैठक मालगोदाम रोड कैंप कार्यालय में हुई जिसमें प्रवेश परीक्षा शुल्क वृद्धि वापसी का स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा पिछले दिनों कोरोना महामारी को देखते हुए छात्रहित में कुल सचिव के माध्यम से कुलपति को प्रवेश शुल्क में हुई वृद्धि को वापस करने के लिए पत्र दिया गया है। एबीवीपी के जिला संयोजक आलोक सिंह मोनू ने बताया कि यह फैसला छात्र हित में है। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की कुलपति और कॉलेज प्रशासन के द्वारा छात्र हित में लिया गये फैसले का विद्यार्थी परिषद स्वागत करता है। बैठक में मुख्य रूप से आलोक सिंह मोनू, राकेश गुप्ता सोनू, मयंक शेखर, रत्न पांडेय, शिवा जी, सौरभ तिवारी, प्रितम, प्रशांत रॉय, अभिषेक, राकेश, पंकज राय, दुर्गेश राय, हिमांशु पाठक आदि रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें