फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पीसीएस में सफल होकर जीएसटी कमिश्नर बने राघवेंद्र का स्वागत

विज्ञापन
जीएसटी कमिश्नर बनने के बाद प्रथम आगमन पर राघवेंद्र कुमार सिंह का स्वागत करते ग्रामीण।संवाद
विज्ञापन
रसड़ा। क्षेत्र के ग्राम अठीलापुरा निवासी राघवेंद्र कुमार सिंह ने पीसीएस 2024 परीक्षा पास कर जीएसटी कमिश्नर बनकर घर अठिलापुरा आने पर उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन

राघवेंद्र सिंह पुत्र स्व. प्रभुनाथ सिंह की प्रारंभिक शिक्षा सेंट मेरिज स्कूल राघोपुर रसड़ा, इंटरमीडिएट जाम स्थित श्रीनाथ बाबा इंटर कालेज और ग्रेजुएशन प्रयागराज विश्विद्यालय से हुई है। 12 वर्षों तक इंडियन नेवी में कार्यरत रहे। पुनः अपने प्रयास से पीसीएस 2024 परीक्षा पास कर जीएसटी कमिश्नर बने। राघवेंद्र सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय बड़े पिता स्व. भृगुनाथ सिंह दिया। कहा कि पूर्व शिक्षक और परिवार के आदर्श रहे हैं। छह भाई-बहनों में सबसे छोटे राघवेंद्र सिंह शुरू से पढ़ाई में अव्वल रहे। मनोज सिंह, गुड्डू सिंह, कमला सिंह, संजीव सिंह, अवधेश सिंह, जावेद अंसारी, अभय यादव, राजेश यादव, संतोष यादव, लखन राजभर, सुनील सिंह, नवजीत सिंह, जग्गू सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें