फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सुरक्षा पर वेबीनार का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मथुरा महाविद्यालय रसड़ा में महिला सुरक्षा पर वेबीनार का आयोजन रविवार को किया गया। इसमें ‘महिला सुरक्षा, सशक्तीकरण एवं समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका’ विषय पर चर्चा की गई। विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। वेबीनार में दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. स्वाति गुप्ता ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उनका जागरूक होना जरूरी है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की डॉ. तबस्सुम फातिमा ने समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आलिया ने किया। अंत में प्राचार्य डॉ. धनंजय सिंह और वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. बब्बन ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें