फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर पल बदल रहा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में एक बार बदलाव होने लगा है। बुधवार को सुबह में घना कोहरा और फिर धूप निकलते ही गरमाहट रही। लेकिन दोपहर बाद आसमान में बादल मंडराने लगे। हवा की गति भी कुछ तेज रही। जिससे ठंड में इजाफा हो गया। बार-बार मौसम में बदलाव से किसान चिंतित हो गए हैं।
विज्ञापन

एक माह से अधिक समय से मौसम में रुक-रुक कर बदलाव हो रहा है। इसके चलते ठंड में इजाफा तो कभी मौसम गर्म हो जा रहा है। बुधवार को सुबह में देर तक घना कोहरा छाया रहा जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरा छंटने के बाद मौसम में गरमाहट रही लेकिन दोपहर बाद अचानक आसमान में बादल मंडराने लगे साथ हवा की गति भी तेज हो गई। इससे धूप का असर कम हो गया और एक बार फिर ठंड में इजाफा हो गया। शाम को ठंड के चलते लोगों को परेशान होना पड़ा। उधर, लगातार मौसम के बदलाव से किसान की चिंता बढ़ गई है। किसानों का मानना है इस तरह के मौसम से रबी फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
कोटवां नारायनपुर निवासी व किसान चौधरी रामजी राय ने बताया कि तेज हवा व अचानक मौसम में बदलाव से रबी की फसल को नुकसान पहुंचेगा। किसान गेहूं की सिंचाई कर रहे हैं। हवा चलने से पौधों को नुकसान होगा। बताया कि आसमान में बादल होने पर खासकर सरसों की फसलों पर माहू का असर होगा जिससे पैदावार प्रभावित होगी। ऐसे मौसम से परवल के फसल को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें