फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट पहनें, सुरक्षित सफर करें : एसपी

विज्ञापन
नगर के शहीद पार्क चौक में यातायात माह के अवसर पर बाइक सवार को हेलिमेट पहनाते एसपी डॉ. ईरज राजा
विज्ञापन
बलिया। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को ऑक्डेनगंज पुलिस चौकी में यातायात माह नवंबर 2026 का शुभारंभ किया गया। एसपी डॉ. ईरज राजा ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। इस दौरान एसपी ने आमजन को हेलमेट वितरित कर दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की।
एसपी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में ंहोने वाली मौतों को रोकना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने का संकल्प लेना होगा।
विज्ञापन

दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाएं, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं और नशे की हालत में कभी वाहन न चलाएं। उन्होंने वाहन चालकों को जरूरी कागजात साथ रखने और निर्धारित स्थान पर ही वाहन पार्क करने की सलाह दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चौराहों और तिराहों पर आगे बढ़ने से पहले दोनों ओर देखकर रास्ता सुरक्षित होने पर ही आगे बढ़ें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें