फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मारपीट के बाद चले हथियार, एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में सोमवार शाम चाय की दुकान पर दो युवकों में पुरानी रंजिश को लेकर पहले कहासुनी और बाद में मारपीट हो गई। इसमें एक युवक दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमला करने वाले युवक को पकड़ थाने लाई और पूछताछ की। थानाध्यक्ष दोकटी मदन पटेल ने बताया कि सोमवार के शाम भगवानपुर गांव के चाय के दुकान पर भगवानपुर निवासी रोहित कुमार (19) पुत्र रामजी नट व रवि गुप्ता (25) पुत्र हरे राम गुप्ता बैठे थे।पुरानी रंजिश को लेकर दोनो में कहासुनी हो गई जो बाद में मारपीट में तब्दील हो गई।
मारपीट के दौरान रोहित नट ने रवि गुप्ता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। रवि गुप्ता घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रोहित को गिरफ्तार कर लिया और चाकू बरामद कर उसे थाने लाई। मंगलवार को रोहित के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसे चालान न्यायालय कर दिया। घायल का इलाज अभी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें