शुभ-लाभ कालम के लिए: शहर के ओकडेगंज चौराहा बलिया स्थित केपी ज्वेलर्स का अब नया स्थान पर शुभारम्
बलिया। पुष्य नक्षत्र पर बाजारों में सोमवार को भीड़ उमड़ी रही। सर्राफा की दुकानों पर अत्यधिक भीड़ दिखाई दी। इधर दो दिनों में करीब 20 करोड़ का कारोबार हुआ। इसके पीछे सोना व चांदी के भाव में कमी बताई जा रही है।
पुष्य नक्षत्र पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा काफी पुरानी है। इसके चलते शहर के चौक, स्टेशन रोड, आर्य समाज रोड, विशुनीपुर, सिनेमा रोड के सर्राफा दुकानों में 20 प्रतिशत तक की भीड़ ज्यादा रही।
लोगों ने सोने के सिक्के, चांदी के बर्तन, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदारी की। दुकानदारों के अनुसार काफी संख्या में लोग सोने-चांदी की उतरते भाव को देखते हुए बुकिंग भी की। ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में भी खरीदारी को लेकर उत्साह देखने को मिला। श्री लक्ष्मीनारायण ज्वेलर्स के प्रोप्राइटर प्रेम वर्मा ने बताया कि शहर क्षेत्र में लगभग 10 से 12 करोड़ का कारोबार हुआ।
दो करोड़ की चांदी की बिक्री हुई। शहर के सभी आभूषण की दुकानों पर भीड़ पर्याप्त रही। जेजे अलंकार के आशुतोष सर्राफ ने बताया कि जिले में दो दिनों में करीब 20 करोड़ का कारोबार हुआ है। इसमें सोना 15 व चांदी की बिक्री 5 करोड़ की हुई।
शुभ मुहूर्त में लोग अपनी क्षमता के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। धनतेरस तक बाजार अच्छा रहने का अनुमान है।