फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पीपा पुल वाले क्षेत्रों में जलपोत सेवा शुरू, आवागमन में होगी आसानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मझौवां। जलमार्ग प्राधिकरण की ओर से जलपोत सेवा की शुरुआत की गई है। गंगा नदी में जलपोत को अब आम लोगों के आवागमन के लिए शुरू कर दिया गया है। यह सुविधा विशेष रूप से भुआल छपरा, नौरंगा, चक्की नौरंगा और उपाध्याय टोला के लिए शुरू की गई है। इससे इन इलाकों के लोगों में खुशी है।
विज्ञापन

इन गांवों के लोगों को जिला मुख्यालय व जिला चिकित्सालय एवं नजदीकी क्षेत्रों में आने-जाने में अब आसानी होगी। पहले जिन स्थानों पर गंगा नदी पर पीपा पुल का निर्माण हुआ था, उन्हीं स्थानों पर यह सुविधा चालू की गई है। अब इस जलपोत को परिवहन यात्री सेवा के रूप में उपयोग में लाया गया है। इस सेवा से स्कूली बच्चों, किसानों, व्यापारियों और आम ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें अब दूरदराज के बाजार या सेवाओं के लिए नाव या दूसरे साधनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। भुआल छपरा ग्राम पंचायत के प्रधान सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पहले बरसात के समय या पीपा पुल के हटने के बाद बड़ी दिक्कत होती थी। अब जलपोत सेवा शुरू होने से बहुत राहत मिली है। वहीं पूर्व प्रधान राजमंगल ठाकुर, लकड़ी मिश्र, संजय चौधरी ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक कदम है। अब बच्चों को स्कूल जाने में सुविधा होगी और किसानों को अपने उत्पाद बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी। जलपोत के मास्टर मिथलेश प्रसाद ने बताया कि पुल बनने तक इसका संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें