फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड संख्या 12ः वार्ड में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं

विज्ञापन
वार्ड नंबर 12 के जीजीआई के पिछे नाली। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। नगर पालिका के वार्ड नंबर 12 में जलनिकासी की अपेक्षित व्यवस्था नहीं होने से जलभराव की गंभीर समस्या बनी रहती है। इसकी वजह से नाली का पानी लोगोें के घरोें में घुसता है। नियमित सफाई नहीं होने से सड़कों पर कूड़ा बिखरा रहता है।
विज्ञापन

वार्ड संख्या 12 एनसीसी तिराहा होते हुए कुंवर सिंह चौराहा, विकास भवन, डीएम आवास, जीजीआईसी के पीछे, टीडी कॉलेज रोडवेज के पीछे महुआ मोड़ तक फैला हुआ है। वार्ड में 80 गलियां हैं। नाली जाम होने से जीजीआईसी के पीछे आवासों में नाली का पानी घुसता है। इससे लोगों की परेशानी होती है। इसे लेकर लोगों ने कई बार सभासद से शिकायत की लेकिन समस्या दूर नहीं हुई। वार्ड की गलियों की स्थिति भी बहुत ही खराब है। सड़क व नाली निर्माण का कार्य नहीं हुआ है। इससे वार्ड में गंदगी का अंबार लगा रहता है।
वार्ड के देवेंद्रनाथ पांडेय ने बताया कि दो दशक से वार्ड में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। नाली ओवरफ्लो होने से घरों में नाली का पानी भर जाता है। सभासद से कई बार कहने के बाद भी समस्या समाप्त नहीं हो पा रही है। राजकुमार राजू का कहना है कि सभासद की ओर से सफाई के लिए प्रयास किया जाता है, लेकिन नगरपालिका की तरफ से सहयोग नहीं मिल रहा है। रिंकू तिवारी का कहना है कि साफ-सफई का कार्य कालोनियों में ऊपर रहने वाले लोगों की तरफ से और ज्यादा खराब हो गया है। लोग अपने घरों का कूड़ा उठा कर प्लास्टिक के थैले में रख कर सड़क पर फेंक देते हैं। इससे रास्तों पर चलने वाले बाइकों की चपेट में आने से पालीथिन फट जाता है और कूड़ा सड़क पर बिखर जाता है। भोला प्रसाद ने बताया कि गलियों की सफाई नही होने से गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नालियों व गलियों का निर्माण कार्य दो वर्षों नहीं हुआ। नहीं कूड़ा उठाने वाली गाड़ी नहीं आ रही है। ॉ
विज्ञापन

वार्ड की समस्या से जिलाधिकारी को भी अवगत कराया गया है। वार्ड की स्थिति बहुत ही खराब है। नाली निर्माण, सफाई के लिए प्रयास कर रहे हैैं। अधिशासी अधिकारी और चेयरमैन गंभीरता से वार्ड की समस्याओं पर विचार नहीं कर रहे हैं। इसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।-अमित दुबे, सभासद, वार्ड नंबर 12, नगर पालिका बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें