रसड़ा। गांधी पार्क के प्रांगण में ग्रामीण चौकीदारों संघ की बैठक हुई। जिसमें चौकीदारों की समस्याओं पर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष शारदा नंद पासवान ने कहा चौकीदारों द्वारा अनेक आंदोलन करने के बावजूद भी चौकीदारों की मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाई है। जिसे चौकीदारों में आक्रोश व्याप्त है। 20 फरवरी को जिला मुख्यालय पर 11 बजे दिन में एक दिवसीय धरना देकर जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर अस्थाई से स्थाई की मांग किया जायेगा। इस मौके पर राम बहादुर यादव, अनिल कुमार चौरसिया, तेज बहादुर यादव, विजय प्रताप यादव, अशोक कुमार, शिव कुमार, वीरेंद्र वर्मा, हरिनाथ कुमार, रामबाबू मौर्या, रमेश चंद यादव, विनोद यादव, राम यादव, उमेश राम आदि उपस्थित रहे।