फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: समझौते लागू नहीं होने पर दी तालाबंदी की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
फेफना। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव समेत विभिन्न मांगों को लेकर 10 सितंबर 2024 को हुए समझौते को लागू करने की मांग को लेकर क्षेत्रीय संघर्ष समिति के सदस्यों ने सोमवार को रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन स्टेशन मास्टर को सौंपा।
विज्ञापन

चेताया कि क्षेत्रवासियों के सब्र का बांध टूटने से पहले समझौते को यथाशीघ्र लागू किया जाए। अन्यथा की स्थिति में रेलवे स्टेशन पर तालाबंदी करने को बाध्य होंगे। इसके पहले लोग जूनियर हाईस्कूल फेफना परिसर में एकत्र हुए, जहां से जुलूस के रूप में रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। संयोजक जनार्दन सिंह ने कहा कि फेफना रेलवे स्टेशन पर एक अगस्त 2024 से प्रारंभ हुए रेल आंदोलन के 41 दिनों बाद 10 सितंबर को सारनाथ एक्सप्रेस, उत्सर्ग एक्सप्रेस, सद्भावना या कामायनी एक्सप्रेस के ठहराव, रेलवे क्राॅसिंग पर उपरिगामी सेतु का निर्माण, टिकट खिड़की, आरक्षण खिड़की एवं यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण स्टेशन से बाहर बनाने पर सहमति बनी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें