फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सड़क निर्माण अधूरा होने पर अधिशासी अभियंता को चेतावनी नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा हुई। बैठक में ग्राम पंचायत चकबिलियन में सड़क निर्माण कार्य अपूर्ण पाए जाने पर अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी के खिलाफ सीडीओ को चेतावनी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विद्युत विभाग द्वारा बैरिया में ओवरलोडिंग और लालगंज में सब स्टेशन का कार्य में लापरवाही पाए जाने पर अधिशासी अभियंता विद्युत को कड़ी फटकार लगाते हुए सख्त निर्देश दिए । कि इस अधूरे कार्य को तत्काल पूर्ण कर लिया जाए। जल जीवन मिशन के अंतर्गत सुरेमनपुर स्टेशन से गोपाल नगर मठिया तक सड़क मार्ग कार्य में लापरवाही पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने जल जीवन मिशन के कार्यों की अनुपालन आख्या सहित संबंधित कार्यों की फोटो उपलब्ध कराने को कहा।
डीएम ने कृषि विभाग से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत हुए किसानों के रजिस्ट्रेशन का ब्योरा और लाभान्वित किसानों की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा। जिला दिव्यांगजन अधिकारी को निर्देश दिए कि दिव्यांगों को 85 प्रतिशत यूडीआईडी कार्ड जारी किया जाए तथा सभी दिव्यांगों को पेंशन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, जिला विकास अधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-
140 प्राथमिक विद्यालय जर्जर घोषित हैं : बेसिक शिक्षा विभाग में प्राप्त हुई 02 करोड़ 64 हजार 300 रुपये की धनराशि पर भी चर्चा हुई, जांच कराकर इसकी रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराने और जिले में 140 प्राथमिक विद्यालयों को जर्जर घोषित करने का सत्यापन कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
अवैध खनन पर लगे रोक : जिले में दो स्थानों पर बालू खनन किया जाता है तथा बेल्थरारोड में घाघरा नदी एवं भरौली में गंगा नदी से बालू का खनन किया जाता है। खनन अधिकारी से कहा कि अवैध बालू खनन नहीं होनी चाहिए।
पांच साल की रिपोर्ट उपलब्ध कराएं : पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को निर्देश दिए की ग्राम पंचायत उसरी दलित बस्ती में राजमार्ग का कार्य पूर्ण कराएं तथा विधानसभावार सड़कों का नाम, खर्च की गई धनराशि कैटेगरीवार पांच वर्षों की रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें