उपचुनाव में सभासद को जीत का प्रणाम पत्र देते उपजिलाधिकारी बांसडीह।
- फोटो : BALLIA
बांसडीह। सहतवार नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ के रिक्त हुए चुनाव में प्रसपा समर्थित उम्मीदवार विमला देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा समर्थित उम्मीदवार निर्मला देवी को 333 मतों से हराकर सभासद का चुनाव जीत लिया। वार्ड नं. आठ की सभासद चांदनी देवी की कुछ दिनों पहले मृत्यु हो गई थी जिससे रिक्त हुए सभासद पद के लिये चौदह जनवरी को वोट पड़ा था। बृहस्पतिवार को बांसडीह तहसील सभागार में वोटों की गिनता शुरू हुई। जिसमें विमला देवी ने 490 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्मला देवी को 333 मतों से हरा दिया। इस चुनाव में कुल 674 मत पड़े थे। इन दोनों प्रत्याशियों के अलावा इस पद पर रक्षा देवी को 4 मत, नोटा 2 मत और 21 वोट अवैध मिले । विजयी उम्मीदवार विमला देवी को निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार गुलाब चन्द्रा ने प्रमाण पत्र दिया। इनके जीत पर प्रसपा के महासचिव नीरज सिंह गुड्डू, मुन्ना सिंह, धुरूप कुमार सिंह आदि लोगों ने बधाई दी।