फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के बर्न वार्ड का वार्ड ब्वाय मिला पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल के बर्न वार्ड के वार्ड ब्वाय को कोरोना जांच रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। वार्ड ब्वाय को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया। उसके साथ काम करने वाले लोगों को भी होम आइसोलेट किया गया है। सीएमएस ने कहा कि आइसोलेट कर्मियों की पांच दिन तक मॉनिटरिंग की जाएगी, यदि लक्षण नजर आता है तो सबकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

वार्ड ब्वाय की रविवार की रात बर्न वार्ड में ड्यूटी थी। इस दौरान वह मरीजों व साथ काम करने वाले कर्मचारियों के संपर्क में रहा है।वार्ड ब्वाय की सैंपलिंग हुई थी, इसके बाद भी वह लगातार ड्यूटी कर रहा था। अब उसकी रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि रिपोर्ट आते ही उसे होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है, लेकिन अब साथ में काम करने वाले कर्मचारियों और डॉक्टरों में भय है। आशंका ये भी जताई जा रही है कि ड्यूटी के दौरान वह कई मरीजों के संपर्क में भी आया होगा। अब ऐसे लोगों को चिह्नित करना अस्पताल प्रशासन के लिए कठिन साबित होगा। वार्ड ब्वाय के पॉजिटिव मिलने के बाद वार्ड को भी अभी सील नहीं किया गया है और न ही सैनिटाइज कराने की व्यवस्था की गई है। मरीज भी अभी तक उसी वार्ड में भर्ती हैं। कार्रवाई के नाम पर अभी तक सिर्फ वार्ड ब्वाय को ही होम आइसोलेशन में रहने का निर्देश दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल में डॉक्टर व कर्मचारी इस बात को लेकर भयभीत हैं कि पास मास्क और ग्लब्स के अलावा अन्य तरह की सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों की मानें तो कोरोना रैपिड टेस्ट इमरजेंसी में ही होनी चाहिए। लक्षण वाले मरीजों की तत्काल टेस्ट होने से मरीज को सुरक्षा के साथ इलाज करने में सहूलियत रहेगी।
विज्ञापन

-
वार्ड ब्वाय के संपर्क में आए चिकित्सक और कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे खुद होम क्वारंटीन हो जाएं। अभी संपर्क में आए लोगों का तत्काल सैंपल नहीं लिया जाएगा। कम से कम पांच दिन बाद ही लक्षण दिखाई देगा तो उन लोगों की भी जांच कराई जाएगी।-बीपी सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें