फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी को साथ ले गए किसान अपहरण की सूचना

Thu, 08 Dec 2016 09:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
अपहरण - फोटो : Getty
विज्ञापन
क्षेत्र के बेलहरी के कुछ किसानों को व्यापारी से जबरदस्ती पैसा मांगना व उठाकर साथ लेकर जाना काफी महंगा पड़ गया। व्यापारी की पत्नी ने 100 नंबर डायल कर व्यापारी का अपहरण किए जाने की पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने बुधवार की देर शाम को व्यापारी को किसानों के चंगुल से  छुड़ाया।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में व्यापारी के भाई की तहरीर पर अपहरण, हरिजन  एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बांसडीह सीओ भी हल्दी पहुंच गए थे। हल्दी  थाना क्षेत्र के हरिहरपुर रेपुरा निवासी मुन्ना तुरहा काफी दिनों से प्याज का व्यापार करता है।

बुधवार की शाम बेलहरी गांव के किसान सुरेंद्र  सिंह, संतोष सिंह, शिव जी दुबे, राजनाथ कुंवर बोलेरो से व्यापारी मुन्ना के घर गए। उससे हिसाब करने की बात कहकर वे उसे अपने साथ लेकर चले गए। इसपर मुन्ना की पत्नी ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना देकर व्यापारी के अपहरण किए जाने की पुलिस से शिकायत कर दी। जिला  मुख्यालय के हरकत में आते ही हल्दी पुलिस बेलहरी पहुंच गई और व्यापारी मुन्ना  तुरहा को किसानों सहित थाने ले आयी।
विज्ञापन


मुन्ना ने पुलिस के सामने स्वीकार किया  कि इन लोगों का लाखों रुपया मुझे देना है। इस बीच पुलिस अधीक्षक के निर्देश  पर सीओ बांसडीह हल्दी थाने पहुंच कर मुन्ना से पूछताछ की। मुन्ना के भाई  सुरेश तुरहा की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध अपहरण, घर में घुस कर  मारना पीटना, हरिजन एक्ट आदि धाराओं का अपराध पंजीकृत कर जेल भेज  दिया।

इसकी जानकारी होने पर बेलहरी सहित अन्य गांव के सैकड़ों लोग पूर्व  जिला पंचायत सदस्य व प्रधान प्रतिनिधि अनिल सिंह के नेतृत्व में थाना पहुंचे तथा पुलिसिया कार्यशैली पर सवाल उठाया। कहा कि पुलिस मामले की  बिना जांच किये ही सभी किसानों को अपराधी बना दिया गया, जबकि मुन्ना तुरहा पैसा  लेने की बात स्वीकार कर रहा है । बातचीत के जरिये भी इसका हल निकाला जा  सकता था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें