बलिया। बृहस्पतिवार को विधानसभा 2022 शांतिपूर्ण ढंग से 88 कंपनी तथा दो प्लाटून रैपिड एक्शन फोर्स के साथ ही दो कंपनी व दो प्लाटून पीएसी तथा जनपद व गैरजनपद की पुलिस की देखरेख में संपन्न हुआ। इस दौरान प्रत्येक बूथ के अंदर व बाहर डेढ़ सेक्शन रैपिड एक्शन फोर्स तथा पीएसी के साथ ही भारी मात्रा में जनपदीय एवं गैर जनपदीय पुलिस तैनात रही। जहां एक परिंदा तक पर नहीं मार सका। उधर, जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह, एसपी राजकरन नय्यर तथा एएसपी विजय त्रिपाठी ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया तथा घर से निकल कर शत प्रतिशत मतदान करने के लिए माइक से एनाउंस भी किया।
विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपदीय व गैरजनपदीय पुलिस के अलावा 88 कंपनी तथा दो प्लाटून रैपिड एक्शन फोर्स और दो कंपनी व दो प्लाटून पीएसी ने प्रत्येक बूथ के अंदर व बाहर मोर्चा संभाल रखा था। जिसका नतीजा रहा कि एक-दो छिटपुट घटना के अलावा कोई बड़ी घटना घटित नहीं हुई। गैर जनपद से पधारें 20 इंस्पेक्टर, 800 एसआई, करीब 700 हेड कांस्टेबल व 5500 कांस्टेबल के अलावा जनपद के 35 इंस्पेक्टर, 200 सब इंस्पेक्टर, सीओ सात, हेड कांस्टेबल 500, कांस्टेबल 1500, होमगार्ड 5000 ने मोर्चा संभाले रखा। इसके अलावा एसएसटी एवं एफएसटी की कुल 126 टीमें जिले में चक्रमण करती रही।